डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम जी के प्रेरणादायक विचार


            भारत के 11 वे राष्ट्रपती,  श्री अब्दुल कलाम जी जिन्हें आज हम मिसाइल मैन के नाम से भी जानते हैं वे एक महान व्यक्ति थे। उनके उच्च विचार देश के हर एक नौजवान को प्रेरणा देते हैं और आगे बढ़ने का रास्ता भी दिखाते हैं।
           एपीजे अब्दुल कलाम जी ने भारत के विकास के लिए कई मिसाइल प्रोजेक्ट पर काम किया और देश के विकास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान भी दिया है। अब्दुल कलाम जी आज तो हमारे साथ नहीं है पर उन्होंने बहुत सी  प्रेरणादायक किताबें आज भी मौजूद है जो लोगों के लिए प्रेरणा का असीम स्रोत है।
          हर एक व्यक्ति को कलाम जी से और उनके महान विचारों से प्रेरणा लेना चाहिए कभी वो कहते है असफलता नामक रोग को मारने के लिए आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत सबसे अच्छी दवा है। तो अकेले होने पर ब्रम्हाण हमारे साथ है की प्रेरणा देते है । कभी बल से हर चीज का सामना करने को कहते है
पढिये कलाम जी के कुछ जबरदस्त प्रेरणादायक सुविचार जो आपको जीवन में एक सफल व्यक्ति बनाएगें  
ए पी जे अब्दुल कलाम जी के प्रेरणादायक सुविचार
1. सभी पक्षी बारिश के दौरान आश्रय ढूढ़ते हैं। लेकिन ईगल बादलों से ऊपर उड़कर बारिश से बचने की कोशिश करता है। समस्याएं आना आम बात है, लेकिन फर्क हमारे नज़रिये से पड़ता है। अब्दुल कलाम
2. शिक्षाविदों को छात्रों के बीच पूछताछ की भावना, रचनात्मकता, उधमशीलता और नैतिक नेतृत्व की क्षमताओं को बढ़ावा देना चाहिए. और उनका आदर्श बनना चाहिए- अब्दुल कलाम
3. आसमान की ओर देखो, हम अकेले नहीं हैं, जो लोग सपने देखते हैं और कठिन मेहनत करते हैं, पूरा ब्रह्माण्ड उनके साथ है।- अब्दुल कलाम
4. किसी छात्र की महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक प्रश्न करना है। छात्रों को सवाल पूछने दो। अब्दुल कलाम
5. सफलता की कहानियां मत पढ़िए,  उनसे केवल आपको एक संदेश मिलेगा। असफलताओं  की कहानियाँ पढ़िए,  आपको सफलता पाने के लिए कुछ विचार मिलेंगे। अब्दुल कलाम
6. शिखर तक पहुँचने के लिए हिम्मत की आवश्यकता होती है, चाहे वह माउंट एवरेस्ट की चोटी हो या आपका व्यवसाय। अब्दुल कलाम
7. राष्ट्र का सबसे अच्छा दिमाग कक्षा के अंतिम बेंच पर पाया जा सकता है। अब्दुल कलाम
8. आइए हम अपने आज का त्याग करें, ताकि हमारे बच्चों को बेहतर कल मिल सके। अब्दुल कलाम
9. अपने काम से प्रेम करो, लेकिन अपनी कंपनी से प्रेम मत करो, क्योंकि आपको नहीं पता कि आपकी कंपनी कब आपको प्यार करना बंद कर देगी। अब्दुल कलाम
10. असफलता नामक रोग को मारने के लिए आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत सबसे अच्छी दवा है। यह आपको सफल व्यक्ति बना देगी।- अब्दुल कलाम के सुविचार
11. किसी को भी हराना बहुत आसान है, लेकिन किसी को जीतना बहुत ही मुश्किल है। अब्दुल कलाम कोट्स
12. हमें हार नहीं माननी चाहिए और समस्याओं को हमें हराने की अनुमति नहीं देनी चाहिए- अब्दुल कलाम अनमोल वचन
13. किसी भी धर्म में उसे बनाए रखने और बढाने के लिए दूसरों को मारना अनिवार्य नहीं बताया गया है। अब्दुल कलम के विचार
14. आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, लेकिन आप अपनी आदतों को बदल सकते हैं और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देंगी.- अब्दुल कलाम कोट्स
15. मेरा विचार है कि छोटी उम्र में आप अधिक आशावादी होते हैं और आपमें कल्पनाशीलता भी अधिक होती है, आपमें पक्षपात भी कम होता है। अब्दुल कलाम
16. अगर किसी देश को भ्रष्टाचार मुक्त और सुन्दर मन वाले लोगों का देश बनाना है  तो  मेरा द्रढ़ता पूर्वक यह  मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं. पिता, माता और गुरु। अब्दुल कलाम उद्धरण
17. सपना वह नहीं, जो आप नींद में देखते हैं. यह वह चीज़ है जो आपको सोने नहीं देती।
18. जीवन एक कठिन खेल है आप इसे व्यक्ति होने के जन्मसिद्ध अधिकार को बनाए रखकर ही जीत सकते है अब्दुल कलाम के विचार
19. जब तक भारत दुनिया के सामने खड़ा नहीं होता, कोई भी हमारा सम्मान नहीं करेगा। इस दुनिया में, डर का कोई स्थान नहीं है। केवल बल ही बल का सम्मान करता है। अब्दुल कलाम


0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें