Poem for cutest love

     
This painting made by me for my lifepartner Anil 
I wrote this poem for my lifepartner Anil and for those people who are partner of someone , love of someone life . This poem is for those couple who start new life with their partner .


To the cutest eyes,
To the biggest smile,
Those smile to kill,
And the style which cheers!

To the crystallng clear mind,
To the most caring person,
And the purest love i got from U forever!

You are best part ,U are my favourite thought!
You are my love for forever, my best friend i sought!

So much more i wrote for you,
yeah so much unsaid!
So Much more want i do for you
yeah so much restless!

it's is just start of a golden time ,
it's is just brilliant happiness!
we have miles to go together,
in colourful love!

Today is special day, we tie knot,
Today is dream day ,we together,
And the day make our life lovable,
Never did i know last year,
That the i wrote this poetry for you forever!

U are reason of my smile,
U are reason of my happiness,
U are reason of my blushing,
yeah U are my sweetheart!

Happy Happy Day My life My love!
we'll make this year better than ever!
Love U sweetheart

चाँद का मुँह काला

           
      


             चंद्र ग्रहण के बारे में हम बचपन से सुनते आये हैं यह तो हम जानते हैं कि सूर्य स्थिर है पृथ्वी उसकी परिक्रमा करती है और चन्द्रमा पृथ्वी का चक्कर लगाता है सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण की स्थिति इसी चक्कर में बनती है जब पृथ्वी सूर्य और चन्द्रमा के बीच आती है, तब पृथ्वी की छाया चन्द्रमा पर पड़ती है जिससे चन्द्रमा का कुछ या संपूर्ण भाग अंधकारमय रहता है और पृथ्वी से नहीं दिखाई पड़ता है । यह चंद्रग्रहण होता है चंद्रग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहते है जब पृथ्वी की छाया समस्त सम्मुख भाग पर पड़ती है और चंद्रमा का सम्पूर्ण भाग अंधकारमय हो जाता है इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) कहते है । ऐसा तभी हो सकता है जब सूर्यपृथ्वी और चन्द्रमा इस क्रम में लगभग एक सीधी रेखा में हो । इस ज्यामितीय प्रतिबंध के कारण चंद्रग्रहण केवल पूर्णिमा को घटित हो सकता है। चंद्रग्रहण के प्रकार एवं अवधि चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करते हैं।

           सूर्यग्रहण के विपरीत, जो कि पृथ्वी के एक अपेक्षाकृत छोटे भाग से ही दिख पाता है, चंद्रग्रहण को पृथ्वी के रात्रि पक्ष के किसी भी भाग से देखा जा सकता है। जहाँ चंद्रमा की छाया की लघुता के कारण सूर्यग्रहण किसी भी स्थान से केवल कुछ मिनटों तक ही दिखता है, वहीं चंद्रग्रहण की अवधि कुछ घंटों की होती है। पूर्ण चंद्रग्रहण को देखने लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नही है ! सहायता रहित / नंगी आँखों से इसे देखा जा सकता है, क्योंकि चंद्रग्रहण की उज्ज्वलता पूर्ण चंद्र से भी कम होती है।


           चन्द्रग्रहण और सूर्यग्रहण कोई अंधविश्वास नहीं है बल्कि यह एक खगोलीय घटना है परन्तु हमारे देश में पंडितो और ज्योतिषियों ने ग्रहण ना देखने के लिए अंधविश्वास फैला रखा है वे ग्रहण और उसके प्रभाव की धार्मिक व्याख्या करते है जैसे ग्रहण से बचने के लिए क्या करना चाहिए, गर्भवती माता ,बच्चों ,बुजुर्गो को ग्रहण नहीं देखना चाहिए , यह भी कहा जाता है कि ग्रहण के वक्त नकारात्मक उर्जा निकलती है , ग्रहण के समय भोजन करना, भोजन पकाना, सोना नहीं चाहिए। इस दौरान सब्जी काटना, सीना-पिरोना आदि से बचना चाहिए। यह भी कहा जाता है ग्रहण से बचने के लिए जाप करना चाहिए किन्तु कहीं भी वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ग्रहण पर बातें नहीं होती है
          यह हमारा भारत देश ही जहां पर जनता को चन्द्रग्रहण और सूर्यग्रहण के वैज्ञानिक कारण नहीं बताये जाते है बल्कि उन्हें यह बताया जाता है कि ग्रहण का कौन सी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा , सूतक कब प्रारंभ होगा , कौन - कौन से नक्षत्रों का योग है , अगर दान - पुण्य करेंगे तो ये होगा वो होगा , ग्रहण के दौरान खाने पीने में क्या - क्या वर्जित है यही सब  बताया जाता है


             लोगों की सोच बदलने में मीडिया एक बहुत बड़ा योगदान होता है किन्तु टीवी पर भी ज्योतिषियों आदि के इंटरव्यू प्रमुखता से बताये जाते हैं जब तक हमारे मीडिया का दृष्टिकोण वैज्ञानिक नहीं होगा जब तक हमारे देश में लोगों की वैज्ञानिक सोच ही नहीं होगी तब तक देश में किसी भी तरह की वैज्ञानिक सोच का प्रचार प्रसार सम्भव नहीं है ।
                             हमारे कुछ साथी जो ज्ञान विज्ञान के कार्यक्रम से जुड़े हैं , वे 31 जनवरी को विभिन्न स्कूलों में जाकर ग्रहण के कारणों, सौर तंत्र, ब्रम्हाण्ड की विशालता, अंतरिक्ष में निरंतर यात्रा करता मानव दूत वायेजर १ व २ का परिचय करवाने कार्य करेंगे ।

                             मूल रूप से इस कार्यक्रम में ग्रहण से जुड़े अंधविश्वासों और भ्रांतियों को दूर करना है, भोजन या खानपान की बात इसी लिए की जा रही है क्योंकि खानपान से जुड़ी भ्रांत धारणाएं ग्रहण के दिन से जुड़ी प्राचीन समय से रही हैं जिसे पूर्णतः खत्म किया जाना चाहिए, आपस में मिल कर अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित फ़िल्म देखना, व्याख्यान व चर्चा गोष्ठी साथ ही आकाशदर्शन , पर्यावरणीय चिंताओं को सांझा करना गीत गाना इसमें हो सकता है । 
 

साथियों यह एक महत्वपूर्ण सन्देश है, कृपया इसे पूरा पढ़े और अन्य साथियों को भी भेजें ।
                 
ताम्बे रंग का चंद्रोदय!

                           इस बार 31 जनवरी 2018 की शाम चंद्रोदय के समय पूर्ण चंद्रग्रहण घटित होगा ! ग्रहण में चाँद छिपेगा नहीं, लेकिन अद्‌भुत ताम्बे रंग का दिखाई देगा ! इसका समय शाम साढ़े पांच से आठ के बीच रहेगा पूर्ण चंद्रग्रहण श्याम ६:२२ से तकरीबन एक घंटा चलेगा, और उसके बाद आंशिक ग्रहण और दो घंटे चलेगा ! इसका पूरा टाइम टेबल इस टेबल में देखिये


                      ऐसा कहा जा रहा है कि इस चंद्रग्रहण पर चन्द्रमा तीन रंगो में दिखाई देगा लेकिन छतीसगढ़ विज्ञान सभा के संयोजक श्री विश्वास मेश्राम ने बताया की " ब्लू मून ब्लू रंग का नहीं होगा । सुपर मून के सुपर होने की कोई सुपरलेटिव डिग्री नहीं । कापर मून , सीधे सूर्य प्रकाश की अनुपस्थिति में प्राकिरण और अपवर्तन के कारण होने वाली लालिमा से दिखाई देगा। जैसे जैसे पृथ्वी की छाया हटती जाएगी वैसे वैसे चांद की चांदी जैसी चमक लौटती आएगी।"

                     चंद्रग्रहण के इस अवसर पर आप एक पिकनिक का आयोजन कर ताम्बे रंग के चाँद और चंद्रग्रहण का लुफ्त उठा सकते हैं!

                         चंद्रोदय के पहले आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ एक जगह निर्धारित कर ले जहाँ से पूर्वी दिशा में चाँद को अच्छे से देखा जा सके! और आपके शहर या गाँव में उस दिन चंद्रोदय जितने बजे होगा उस समय पर वहाँ पहुँच जाएं।

          
                      हमारे सौर मंडल से जुड़ी बातें, ग्रहण और प्रकाश का भौतिक विज्ञान, और प्राकृतिक घटनाओं की वैज्ञानिक समझ फैलाने में मदद करें। अपने घर के बच्चों ,बुजुर्गो , महिलाओं सभी को बताएं की चंद्रग्रहण कैसा होता है , चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है इसमें अंधविश्वास जैसी कोई बात नहीं होता है अंधविश्वासों से बाहर निकालिए और अपने विज्ञान को पढ़िए

                    कोई भी व्यक्ति ग्रहण को देखने के लिए उत्साह के साथ पिकनिक जैसे कार्यक्रम का आयोजन कर सकता है! इस अद्वितीय यशस्वी अवसर की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाये!

अधिक जानकारी के लिए देखिए:


और


         
                       छतीसगढ़ ज्ञान विज्ञान सभा के साथी इस अवसर पर रायपुर भिलाई दुर्ग आदि स्थानों पर चंद्रग्रहण देखने हेतु कॉपर मून पिकनिक आयोजित कर रहे हैं भिलाई में यह पिकनिक जीवन बीमा निगम के साथियों द्वारा सिविक सेंटर में आयोजित है यहाँ बी आई टी के विद्यार्थियों द्वारा टेलिस्कोप से चन्द्रमा के गड्ढे भी दिखाए जायेंगे रायपुर में यह पिकनिक शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय नलघर चौक पर आयोजित है

                       यह जानकारी आपके परिचय में जितने भी लोग है सबको भेजें , तथा हमारे देशवासी  विज्ञान के ज्ञान से ज्ञानवान हो ,तथा चन्द्रग्रहण के अन्धविश्वास से दूर हो सकें ।





हम सब हो साक्षर पर कुछ सवाल जवाब

       
          आज लोगों का पढ़ लिख कर साक्षर होना बहुत जरूरी है ताकि हर व्यक्ति पढ़ लिखकर आगे बढ़ सके और कुछ बनकर अपना पेट पाल सकें अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए साक्षर होना क्यों जरूरी है
        आज भी बहुत सारे ऐसे लोग है जिन्हें पढ़ना लिखना नहीं आता है साक्षर होने के लिए उनके मस्तिष्क में कुछ सवाल होंगे जो वे किसी व्यक्ति से पूछना चाहते है
        मैंने अपने कॉलेज के एक विषय हम सब हो साक्षर पर एक डॉक्टर उरगांवकर से जो साक्षरता अभियान से कई वर्षो से जुड़े है उनसे कुछ सवाल किये थे ताकि उनके इन जवाबों से एक व्यक्ति के साक्षर होने की मुश्किलें दूर हो सके

आइये जानते है वे सवाल कौन से है -

        1  कोपल - डॉ उरगांवकर जी आपका हमारे कार्यक्रम हम सब हो साक्षर में स्वागत है डॉ कई वर्षो से साक्षरता अभियान से जुड़े हुए है उनका इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है आज आप हमें साक्षरता क्यों जरूरी है के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे ?

  • डॉ उरगांवकर - धन्यवाद आपने हमें इतना स्वर्णिम अवसर दियया ताकि हम लोगों को यह जानकारी प्रदान कर सके


       2  कोपल - डॉ साहब आपका साक्षरता से क्या तात्पर्य है ?

  • डॉ उरगांवकर - साक्षरता का अर्थ है जागरूकता , अपनी स्थिति के कारणों को जानना , बदहाली के कारणों को समझना और उन्हें दूर करने की कोशिश करना



      3 कोपल - डॉक्टर साहब ये बताइए अगर एक व्यक्ति निरक्षर है तो उसके निरक्षर होने से समाज में क्या -क्या नुक्सान होते है ?

  • डॉ उरगांवकर - व्यक्ति यदि निरक्षर है तो उसके निरक्षर होने से पढ़े -लिखे और अनपढ़ के बीच एक बहुत बड़ा अंतर उपस्थित हो जाता है निरक्षर व्यक्ति शैक्षणिक तकनीकी सामाजिक विकास में मुख्य धारा में शामिल नहीं हो पाता



       4  कोपल - सर आपके अनुसार एक व्यक्ति के साक्षर होने की क्या उम्र होती है ?

  • डॉ उरगांवकर - देखिये साक्षर होने की कोई उम्र नहीं होती है मनुष्य पालने से लेकर कब्र तक ज्ञान प्राप्त कर सकता है हालांकि हमारे देश में प्रौढ़ शिक्षा के अंतर्गत साक्षर होने की उम्र ४५ मानी गई है
 

        5  कोपल - सर ये बताइये की की साक्षरता व्यक्तिगत से प्रयासों से सम्भव है या सरकारी प्रयासों से ?

  • डॉ उरगांवकर - साक्षरता के लिए दोनों ही तरह प्रयास होने चाहिए व्यक्तिगत प्रयासों से मनुष्य साक्षरता के लिए एनी व्यक्ति को साक्षर होने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है किन्तु संसाधनों हेतु सरकारी सहायता आवश्यक है



        6  कोपल - सर साक्षर होने के क्या मापदंड है ?

  • डॉ उरगांवकर - साक्षरता का अर्थ केवल हस्ताक्षर कर लेना नहीं है साक्षर व्यक्ति को ठीक तरह से लिखना व् पढ़ना आना चाहिए जिससे वः प्रतिदिन के व्यवहार में आने वाली कठिनाइयों को दूर कर सके जैसे बस और रेल का नाम पढ़ सके , टिकट पढ़ सके , चिट्ठी , अखबार, किताबें पढ़ सके , वस्तु को पढ़कर समझ सके दूकान का नाम पढ़ सके



       7   कोपल - सर साक्षर और शिक्षित में क्या अंतर है ?

  • डॉ उरगांवकर - साक्षर व्यक्ति को केवल अक्षर ज्ञान होता है लेकिन शिक्षित व्यक्ति को सामाजिक आचार - विचार व् व्यवहार का ज्ञान होता है



        8    कोपल - साहब जी ये बताइये की बड़ो व् बच्चों के साक्षर होने में क्या अंतर होता है ?

  • डॉ उरगांवकर - बच्चों की उम्र सीखने की होती है गीली मिट्टी की तरह होते है उन्हें जिस रूप या आकार में ढालो वे ढल जाते है लेकिन प्रौढ़ व्यक्ति को साक्षर करना कठिन होता है कलम पकड़ते हुए हाथ कांपते है इसलिए बच्चों की तुलना में प्रौढ़ व्यक्ति को साक्षर बनाना कठिन होता है




      9    कोपल - प्रौढ़ व्यक्तियों की साक्षरता के लिए अलग पाठ्यक्रम क्यों होना चाहिए ?

  • डॉ उरगांवकर - प्रौढ़ व्यक्ति उम्र में बच्चों से बड़ा होता है  इसलिए उसे बच्चों की तरह अ,आ,इ,ई नही पढ़ा सकते इस तरह वह अपने  आपको अपमानित महसूस करता है इसलिए प्रौढ़ लोगो की साक्षरता हेतु कम समय में साक्षर बनाने की एकीकृत पाठ्यक्रम लागू किया जा सकता है



    10      कोपल - हमारे देश में साक्षरता हेतु अब तक क्या - क्या प्रयास हुए है ?

  • डॉ उरगांवकर - हमारे देश में १९८८ में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन की स्थापना हेतु केरल व् पश्चिम बंगाल में सम्पूर्ण साक्षरता अभियान की शुरुआत की गई जिसमें शत - प्रतिशत सफलता प्राप्त हुई है



     11      कोपल -  सर आपके अनुसार महिला का साक्षर होना क्यों जरूरी है ?

  • डॉ उरगांवकर - महिला परिवार की नीवं होती है वः बच्चों को केवल जन्म ही नहीं देती है बल्कि वः उनका विकास भी करती है एक पढ़ी लिखी लड़की जब किसी नए परिवार में जाती है तो वः उस परिवार के लोगो को शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करती है इस तरह से परिवार से , समाज का , समाज से देश का विकास होता है इसलिए कहते है '' नारी पढ़ेगी तो भविष्य गढ़ेगी "



    12     कोपल - सर ये बताइये की किसी भी प्रदेश में साक्षरता अभियान संचालित करने के लिए कौन सी मुख्य रूप से आवश्यक है ?

  • डॉ उरगांवकर - साक्षरता अभियान ,संचालित करने के लिए प्रदेश के नागरिकों में जागरूकता ,राजनीतिक इच्छाशक्ति व् वातावरण निर्माण की आवश्यकता होती है



    13     कोपल - डॉ साहब क्या साक्षरता की तरह जनआन्दोलन व् जनभागीदारी से सारे विकास कार्य सम्भव है ?

  • डॉ उरगांवकर - जनआन्दोलन व जनभागीदारी का अर्थ है अपने अधिकार के लिए लड़ाई जब तक अपने अधिकारी के प्रति चेतना व्याप्त नहीं होगी तब तक जनआन्दोलन से विकास संभव  नहीं है लेकिन साक्षरता हेतु जनआन्दोलन एक महत्वपूर्ण कारक है




      14    कोपल - धन्यवाद डॉक्टर जी आपने आपने हमें इतनी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी आप यहाँ अपना कीमती समय लेकर आये धन्यवाद

  • डॉ उरगांवकर - धन्यवाद जी यह तो हमारा कर्तव्य है की हम आपको ऐसी जानकारियां दे सके



बिना किये किसी काम के नहीं बैठना कभी आराम से

             
             हर व्यक्ति रोज कोई ना कोई काम जरुर करता है कभी किया हुआ काम उस काम के लिए की गई मेहनत सार्थक हो जाती है तो कभी काम निरर्थक हो जाता है किसी भी काम को करने के लिए इंसान की लगन कड़ी मेहनत कोशिश ही उसे उसके काम में उसे सफल बनाते है आज व्यक्ति का काम बोलता है जो जितना काम करता है लोग उसे ही पूछते है काम करते रहना चाहिए जिसे करने में समय चाहे जितना भी लगे मेहनत चाहे जितनी भी लगे सफल हो या असफल बिना काम किये इंसान बेकाम जो हो जाता है
बिना किये किसी काम के
नहीं बैठना कभी आराम से

  • काम ऐसा कीजिए जिसमें भले ही थकान हो पर कल आपका नाम हो भले ही लोग आपका काम भूल जाएं पर आपका नाम सबकी जुबां पर हमेशा बना रहे  ।
  • कर्मो से ही तो पहचान है इंसान की ।
  • अपने काम करने के लिए स्वयं को प्रेरणा दो की मैं यह कर सकता हूँ अपने आपको प्रेरणा का अच्छा काम है व्यक्ति स्वय में कभी निराश नहीं होगा और प्रेरित भी होगा  ।
  •  जीवन की सबसे बड़ी खुशी उस काम को करने में है जिसे लोग कहते हैं तुम नहीं कर सकते!!
  • जो काम आज किये जा सकते है उसे कल पर मत छोड़िये काल करे सो आज कर पल में प्रलय होयेगा बहुरी करेगा कोई ।
  • प्रेरणा हर दिन काम करने से ही आती है।
  • जब काम करो तो खुद को मत रोको दो पर अपने आपको उस काम में झोंक दो ।
  • काम करो तो पूरी शिद्धत से करो की उसे खत्म करने के बाद आराम करो ।
  • हम कुछ बनने के लिए कम करते हैं न ही कुछ पाने के लिए ।
  • व्यक्ति अपने कर्मो से महान बनता है जन्म से नहीं ।
  • पसीना बहते है तो बहने दो काम तो  काम है कल कर लेंगे आज रहने दो ।
  • ऐसे कार्यकर्ता बनिए आपका काम तो दिखे आप ना दिखे ।
  • थक जाओ तो खुद में एक शोर पैदा करो जो शोर करे तो आप आगे बढ़े ।
  • यदि आप अच्छे नहीं बन सकते तो कम से कम काम ऐसा करिएँ की वो अच्छा दिखे ।
  • अपने काम को एक रहस्य ही रहने दो! लोगों को काम का नतीजा दिखाओ!! 
  • अच्छी शुरुआत से आधा काम हो जाता है ।
  • बदलाव बहुत कठिन काम है ।
  • जैसे तेल समाप्त हो जाने से दीपक बुझ जाता है, उसी प्रकार कर्म के क्षीण हो जाने पर दैव नष्ट हो जाता है 
  • अपने काम को एक रहस्य ही रहने दो, लोगो को काम का नतीजा दिखाओ ।
  •  एक साथ आना शुरुवात है, एक साथ रहना उन्नति है, और एक साथ काम करना सफलता है।
  • आत्मप्रशंसा तथा बड़बोलेपन में लगा इन्सान कभी कोई ढोस काम नहीं कर सकता ।
  • कर्म सदैव सुख न ला सके परन्तु कर्म के बिना सुख नहीं मिलता ।
  • धीरज रखना वो कड़ी मेहनत है जो आप तब करते हैं जब आप अपने किये हुए कठिन परिश्रम से थक जाते हैं ।
  •  कड़ी मेहनत से हम हमारा भाग्य बदल सकते है ।
  • आपकी कड़ी मेहनत बेकार नहीं जाती है।
  • जीवन में सबसे बड़ी ख़ुशी उस काम को करने में है जिसे लोग कहते है की तुम नहीं कर सकते हो ।
  • परिश्रम वह चाबी है, जो किस्मत का दरवाजा खोल देती है ।
  • टीम में काम करने से काम कम हो जाता है और सफलता की संभावना अधिक ।
  • कर्म वह आइना है, जो हमारा स्वरूप हमे दिखा देता है। अतः हमे कर्म का अहसानमंद होना चाहिए ।
  • काम आपको अर्थ और उद्देश देता है और इसके बिना जीवन अधुरा है ।
  • कल की तैयारी आज का मुश्किल काम है ।
  • जो व्यक्ति छोटे-छोटे कर्मो को भी ईमानदारी से करता है, वही बड़े कर्मो को भी ईमानदारी से कर सकता है ।
  • हर एक नेक काम पहले असंभव है ।
  • कर्म ही मनुष्य के जीवन को पवित्र और अहिंसक बनाता है ।
  • खाली बैठना दुनिया का सबसे थकने वाला काम है है क्योंकि सर्वस्व त्याग देना और आराम करना असंभव है ।
  • अगर कुछ महत्व रखता है तो वह है कर्म और प्रेम ।
       पसीने की स्याही से जो
      लिखते है अपने इरादों को,
      उनके मुकद्दर के पन्ने
      कभी कोरे नहीं हुआ करते

टीला मुर्दों का

मुर्दों का टीला

               मोहन जोदड़ो की बातें इतिहास के पन्नों में बहुत ही मशहूर है। मोहन जोदड़ो  प्राचीन सिंधु घाटी का रहस्यामी महानगर है जो की अभी दक्षिणी एशिया के सिन्धु नदी के पश्चिम में लरकाना डिस्टिक, पाकिस्तान में मौजूद है। मोहन जोदड़ो का अर्थ है मुर्दों का टीला। यह मनुष्य द्वारा निर्मित विश्व का सबसे पुराना शहर माना जाता है जो की सिन्धु घटी की सभ्यता से जुड़ा है।  चार्ल्स मैसन ने सर्वप्रथम हड़प्पा के विशाल टीलों की ओर ध्यान आकृष्ट किया था। मोहनजोदाड़ो सिंधु घाटी सभ्यता का एक नगर है जो विशालकाय टीलों से पटा हुआ है। यह नगर सिंधु घाटी के प्रमुख नगर हड़प्पा के अंतरगत आता है। सिंधु नदी के किनारे के दो स्थानों हड़प्पा और मोहनजोदड़ो (पाकिस्तान) में की गई खुदाई में सबसे प्राचीन और पूरी तरह विकसित नगर और सभ्यता के अवशेष मिले। सर जॉन मार्शल ने सिन्धु घाटी सभ्यता को हड़प्पा सभ्यताका नाम दिया था 
जिसे आद्य ऐतिहासिक युग का माना गया। इस सभ्यता की समकालीन सभ्यता मेसोपोटामिया थी।

          इतने साल पहले बने इस शहर को इतने व्यवस्थित  ढंग से बनाया गया है की जिसकी आप कल्पना  भी हम नही कर सकते है. पाकिस्तान के सिधं में 2600 BC के आस पास इसका निर्माण हुआ था. खुदाई के दौरान इस शहर के बारे में लोग को जानकारी हुई, इसमें बड़ी बड़ी इमारते, जल कुंड, मजबतू दवार वाले घर, सुंदर चित्रकारी , मिट्टी व धातु के बर्तन , मुद्राएं मूर्तियाँ , ईट, तराशे हुए पत्थर और भी बहुत सी चीजे मिली . जिससे ये पता चलता है कि यहाँ एक व्यवस्थित शहर बना हुआ था, जेसै हम आज रहते है वैसे ही वे लोग भी घर में रहते थे, खेती किया करते थे. मिट्टी के नीचे दबे इस रहस्य को जानने के बहुत से लोग उत्साहित है, इस पर कई बार खुदाई का काम शुरु हुआ और बंद हुआ है. कहा जाये तो अभी एक तहाई भाग का ही खुदाई हुई है. ये शहर 200 हैटेयर में बसा हुआ है. इस प्राचीन सयता के लए पाकिस्तान  को एक नेशनल आइकॉन माना जाता है ।
मोहन जोदड़ो की खोज और खुदाई

मोहन जोदड़ो की खोज साल 1922 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के ऑफिसर R. D. Banerji आर. डी. बनर्जी ने किया था। यह शहर का अवशेष सिन्धु नदी के किनारे सक्खर ज़िले में स्थित है। हड्डापा में दो साल तक बहुत ही ज्यादा खुदाई के बाद, हड्डापा से कुछ 590 किलोमीटर उत्तर दिशा में मोहन जोदड़ो की खोज हुई। साल 1930 में इस जगह में बहुत ज्यादा खुदाई की गयी जॉन मार्शल, के. एन. दीक्षित, अर्नेस्ट मक्के के निर्देश के अनुसार।
बाद में मोहन जोदड़ो की ज्यातर खुदाई साल 1964-1965 में डॉ. जी. ऍफ़. डेल्स ने किया। इसके बाद इसकी खुदाई को रोक दिया गया ताकि इसकी संरचनाओं को सुरक्षित रखा जा सके और अपक्षय तथा गलने से रोका जा सके। यह माना जाता है की यह शहर 200 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला था और कहा जाता है 100 साल में जितना भी खुदाई हुआ है वह मात्र इस शहर का एक तिहाई ही है। इसकी खुदाई में बड़े पैमाने में इमारतें, धातुओं की मूर्तियाँ और मुहरें आदि मिलें हैं।
वर्ष 1980 के  व्यापक वास्तु दस्तावेज में, मोहन जोदड़ो के विस्तृत सतह सर्वेक्षण और सतह की जांच जर्मन और इटली के टीम डॉ. माइकल जनसन और डॉ. मोरिज़ो टोसी ने किया।

मोहनजोदेड़ो के संस्थापक और कब की थी स्थापना : ऐसा माना जाता है कि 2600 ईसा पूर्व अर्थात आज से 4616 वर्ष पूर्व इस नगर की स्थापना हुई थी। कुछ इतिहासकारों के अनुसार इस सभ्यता का काल निर्धारण किया गया है लगभग 2700 ई. पू. से 1900 ई. पू. तक का माना जाता है। हड़प्पा के इस नगर मोहनजोदड़ों को सिंध का बांगकहा जाता है। इतिहासकारों के अनुसार हड़प्पा सभ्यता के निर्माता द्रविड़ लोग थे। 
किसने की मोहनजोदेड़ो की खोज : मोहनजोदेड़ो और हड़प्पा सिंधु घाटी का सबसे पुरानी और सुनियोजित नगर था। दयाराम साहनी तथा माधोस्वरूप वत्स ने 1921 ई. में हड़प्पा सभ्यता की खोज की थी जबकि मोहनजोदड़ोकी खोज राखालदास बनर्जी ने की थी। यह दोनों ही नगर पास पास है।
कहा जाता है यह सभ्यता 5500 साल पुराना होने के साथ-साथ इसकी जनसँख्या 40000 से भी अधिक थी। लेकिन IIT खरगपुर के वैज्ञानिकों भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण’ (ए.एस.आई) नें हाल ही में सबूतों से साथ खुलसा किया है कि सिंधु घटी सभ्यता और मोहन जोदड़ो 5500 नहीं बल्कि 8000 वर्ष पुरानी सभ्यता है।
प्राप्त अवशेष
सिन्धु घाटी संस्कृति में ऐसे कई स्थान पाए गए हैं जहाँ लोग रहा करते थे और साथ ही अवशेषों से यह भी ज्ञात हुए है की उस समय युद्ध का कोई नाम भी नहीं लेता था। साथ ही वे पानी के लिए कुओं का भी उपयोग करते थे । 

हड़प्पा और मोहनजोदडो : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित 'माण्टगोमरी जिले' में रावी नदी के बाएं तट पर हड़प्पा नामक पुरास्थल है जबकि पाकिस्तान के सिन्ध प्रांत के 'लरकाना जिले' में सिन्धु नदी के दाहिने किनारे पर मोहनजोदड़ो नामक नगर करीब 5 किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। मोहनजोदेड़ो को हड़प्पा की सभ्यता के अंतरर्गत एक नगर माना जाता है। इस समूचे क्षेत्र को सिंधु घाटी की सभ्यता भी कहा जाता है। मोहन जोदड़ो विश्व की सबसे बड़ी सभ्यता के रूप में पाई गयी है जो 4 प्राचीन नदी से जुडी हुई है तथा यह पाकिस्तान, भारत और अफगानिस्तान में कुल 12 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
कुछ लिपिक भी मिले है जिससे सिध्द होता है कि इनको पढ़ना लिखना भी आता था

खोज के दौरान पता चला था कि यहाँ के लोग गणित का भी ज्ञान रखते थे इन्हें जोड़ घटाना , मापना सब आता था जो ईट उस समय अलग -स्लग शहर में उपयोग की गई थी वे सब एक ही वजन व् साइज की थी जैसे मानो इसे एक ही सरकार के द्वारा बनवाया गया था 

पुरातत्ववेक्ताओं के अनुसार सिन्धु घाटी के सभ्यता के लोग गाने बजाने , खेलने कूदने के भी शौक़ीन थे उन्होंने कुछ म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट , खिलौने भी खोज निकाले थे वे लोग साफ़ सफाई पर ध्यान देते थे पुरातत्ववेक्ताओं को कंघी ,साबुन दवाइयां भी मिली है उन्होंने कंकालो के डांट का निरीक्षण भी किया था जिससे पता चला कि उनके नकली डांट भी लगे हुए होते थे मतलब प्राचीन सभ्यता में भी डॉक्टर हुआ करते थे
 मोहनजोदड़ो की सभ्यता के दौरान बड़े बड़े अन्न भंडार मिले है जिससे पता चलता है उस दौर में उन्होंने अन्न को सहेजकर साल भर इस्तेमाल करने का तरीका सीख लिया था।

मोहनजोदड़ो के समय के आभूषण 
मोहन जोदड़ो के समय काल में लोग पत्थरों के आभूषण पहनना बहुत पसंद करते थे। ये आभूषण बहुत ही कीमती पत्थरों से तैयार किये जाते थे।
 
जल कुंड 
मोहन जोदड़ो के देव मार्ग वाले गली में
 करीब चालीस फुट लम्बापच्चीस फुट चौड़ा और छे फुट गहरा प्रसिध्द जल कुंड मिला है जो की बहुत ही मज़बूत रूप से बनाया गया है। उत्तर और दक्षिण से सीढ़ियाँ उतरती हैं। कुंड के तीन तरफ़ साधुओं के कक्ष बने हुए हैं। उत्तर में २ पाँत में ८ स्नानघर है। इस कुंड को काफ़ी समझदारी से बनाया गया है, क्योंकि इसमें किसी का द्वार दूसरे के सामने नहीं खुलता। यहाँ की ईंटें इतनी पक्की हैं, जिसका कोई ज़वाब ही नहीं। कुंड में बाहर का अशुद्ध पानी ना आए इसके लिए कुंड के तल में और दीवारों पर ईंटों के बीच चूने और चिरोडी के गारे का इस्तेमाल हुआ है। दीवारों में डामर का प्रयोग किया गया है। कुंड में पानी की व्य्वस्था के लिये दोहरे घेरे वाला कुआँ बनाया गया है। कुंड से पानी बाहर निकालने के लिए पक्की ईंटो से नालियाँ भी बनाई गयी हैं, और खास बात यह है कि इसे पक्की ईंटो से ढका गया है। इससे यह प्रमाणित होता है कि, यहाँ के लोग इतने प्राचीन होने के बावजूद भी हमसे कम नहीं थे। कुल मिलाकर सिंधु घाटी की पहचान वहाँ कि पक्की-घूमर ईंटों और ढकी हुई नालियाों से है, और यहाँ के पानी निकासी का ऐसा सुव्यवस्थित बंदोबस्त इससे पहले के इतिहास में नहीं मिलता।



खुदाई में यह बात भी उजागर हुई है कि यहाँ भी खेतिहर और पशुपालक सभ्यता रही होगी। सिंध के पत्थर, तथा राजस्थान के ताँबो से बनाये गये उपकरण यहाँ खेती करने के लिये काम में लिये जाते थे। गेहूँ, सरसो, कपास, जौ और चने की खेती के यहाँ खुदाई में पुख़्ता सबूत मिले हैं। माना जाता है कि यहाँ और भी कई तरह की खेती की जाती थी, केवल कपास को छोडकर यहाँ सभी के बीज मिले है। दुनिया में सूत के दो सबसे पुराने कपड़ों में से एक का नमूना यहाँ पर ही मिला था। खुदाई में यहाँ कपडो की रंगाई करने के लिये एक कारखाना भी पाया गया है। इतिहासकार इरफ़ान हबीब के अनुसार मोहन जोदड़ो के लोग रबी की फसल करते थे जहाँ गेहूँ, सरसो, कपास, जौ और चने की खेती की जाती थी जिसकी खुदाई में पुख़्ता सबूत मिले हैं।
यहां से प्राप्त मुहरों को सर्वोत्तम कलाकृतियों का दर्जा प्राप्त है। हड़प्पा नगर के उत्खनन से तांबे की मुहरें प्राप्त हुई हैं।  इस क्षेत्र की भाषा की लिपि चित्रात्मक थी। मोहनजोदड़ो से प्राप्त पशुपति की मुहर पर हाथी, गैंडा, बाघ और बैल अंकित हैं। हड़प्पा के मिट्टी के बर्तन पर सामान्यतः लाल रंग का उपयोग हुआ है। मोहनजोदड़ों से प्राप्त विशाल स्नानागार में जल के रिसाव को रोकने के लिए ईंटों के ऊपर जिप्सम के गारे के ऊपर चारकोल की परत चढ़ाई गई थी जिससे पता चलता है कि वे चारकोल के संबंध में भी जानते थे।  हल से खेत जोतने का एक साक्ष्य हड़प्पा सभ्यता के कालीबंगा में भी मिले हैं मोहन जोदड़ो में खुदाई पर बहुत ही बड़ा और सुन्दर बुद्ध स्तूप भी मिला ।

 मुअनजो-दड़ो की सड़कें

यहाँ की सड़कें ग्रिड प्लान की तरह हैं मतलब आड़ी-सीधी हैं। पूरब की बस्तियाँ रईसों की बस्तीहै, क्योंकि यहाँ बड़े-घर, चौड़ी-सड़कें, और बहुत सारे कुएँ हैं। मुअनजो-दड़ो की सड़कें इतनी बड़ी हैं, कि यहाँ आसानी से दो बैलगाड़ी निकल सकती हैं। यहाँ पर सड़क के दोनो ओर घर हैं, दिलचस्प बात यह है, कि यहाँ सड़क की ओर केवल सभी घरो की पीठ दिखाई देती है, मतलब दरवाज़े अंदर गलियों में हैं।इतिहासकारों का कहना है कि मुअनजो-दड़ो सिंघु घाटी सभ्यता में पहली संस्कृति है जो कि कुएँ खोद कर भू-जल तक पहुँची। मुअनजो-दड़ो में करीब ७०० कुएँ थे। यहाँ कि बेजोड़ पानी-निकासी, कुएँ, कुंड, और नदीयों को देखकर हम यह कह सकते हैं कि मुअनजो-दड़ो सभ्यता असल मायने में जल-संस्कृति थी ।

मोहनजोदड़ो शहर की गलियों में आज भी आप घूम सकते हैं। वहां की दीवारें आज भी बहुत मज़बूत हैं। इस शहर के किसी सुनसान मार्ग पर कान देकर उस बैलगाड़ी की रुन-झुन सुन सकते है जिसे आपने पुरातत्व की तस्वीरों में देखा है 

मोहनजोदड़ो के संग्रह की गयी वस्तुओं का संग्राहलय 
आज भी कराची, लाहौर, दिल्ली और लंदन में मोहनजोदड़ो के संग्रह की गयी वस्तुओं का संग्राहलय है। इस संग्रह में काला पड़ गया गेहूँ, ताँबे और काँसे के बर्तन, मुहरें, वाद्य, चाक पर बने विशाल मृद्-भांड, उन पर काले-भूरे चित्र, चौपड़ की गोटियाँ, दीये, माप-तौल पत्थर, ताँबे का आईना, मिट्टी की बैलगाड़ी और दूसरे खिलौने, दो पाटन वाली चक्की, कंघी, मिट्टी के कंगन, रंग-बिरंगे पत्थरों के मनकों वाले हार और पत्थर के औज़ार हैं। संग्राहलय में कम करने वाले अली नवाज़ ने बताया है की यहाँ कुछ सोने के गहने भी हुआ करते थे जो चोरी हो गए ।

संग्रहालय में रखी वस्तुओं में कुछ सुइयाँ भी हैं। खुदाई में ताँबे और काँसे की बहुता सारी सुइयाँ मिली थीं। काशीनाथ दीक्षित को सोने की तीन सुइयाँ मिलीं जिनमें एक दो-इंच लंबी थी। समझा गया है कि यह सूक्ष्म कशीदेकारी में काम आती होगी। खुदाई में सुइयों के अलावा हाथीदाँत और ताँबे के सुए भी मिले हैं।

मोहन जोदड़ो की खुदाई के समय बहुत ज्यादा अन्न के भंडार भी मिलें हैं जिनसे यह पता चलता है की उस समय के लोगों को अनाज संग्रह करना भी आता था ।
सिधु घटी सभ्यता के पतन का कारण आज तक सही तरीके से ज्ञात नहीं हो पाया है शोधकर्ताओं का कहना है इसका कारण रेडियोएक्टिव रेडिएशन था ।
मोहन जोदड़ो में कुछ ऐसे भी सबुत मिले हैं जिससे यह पता लगता है कि सिन्धु घाटी के लोगों ने शतरंज से मिलता झूलता खेल भी सिख लिया था।