हर मजा की दवा वो संगीत

  

    संगीत हर मर्ज की दवा

  जब कभी उदास होती हूँ तो
  सुन लेती हूँ वो संगीत
  जो मन में कर देता है
  ने विचारों का सृजन
  जिसे सुनते ही हर बार
  मन खुशी से नाच उठे
  जिस संगीत को सुनते ही
  लगे सब सुंदर


दोस्तों, बरसों से हर किसी के जुबान पर संगीत बसा हुआ हैं, राजा महाराजा से लेकर आज तक सभी संगीत को पसंद करते है हर व्यक्ति के पसंद का अपना ही संगीत है और उसमें डूबने की वजह । संगीत के बिना जीवन अधुरा हैं , संगीत जो हर मर्ज की दवा है नाचने गाने को जो पर मजबूर कर दे वह है संगीत मस्ती में झूमने को मजबूर कर दे गाते गुनगुनाते हुए जिस काम में मजा दुगना कर दे वह है संगीत । जब कोई खुशी का मौका आता है तो दिल से निकलता है संगीत...। जब कभी उदास होते हैं, तो खुश कर देता है संगीत...। कुछ पलों में कभी भावुक कर देता है संगीत... तो  हमारे मन में सपने संजोने के लिए, पंख लगा देता है संगीत...। 
कैसा भी संगीत हो हर संगीत की उसकी धुन ली , ताल की बात ही निराली है अकेले हो तो अकेलेपन को दूर कर देग संगीत खुशी हो तो हमारे चेहरे की खुशी बन जाएगा संगीत बरात निकली तो उस धुन को सुनते ही मन में अपनी बरात की कल्पना में उड़ने सपने देखने लगेगा मन जैसा मन वैसा संगीत
कुछ लाइनें कहना चाहूंगी

संगीत ना हो तो जिंदगी का मजा क्या है
हर मजा संगीत हर दुःख हर खुशी संगीत
संगीत ना हो तो जिंदगी में रज़ा क्या है ।

1. संगीत जीतना अर्थहीन है उतना ही अर्थपूर्ण।

2. संगीत की एक ऐसी कला हैं जो आपके ऊपर प्रहार करता है, आपको दर्द नहीं होता।
3. आत्मा का संगीत ब्रह्माण्ड के द्वारा सुना जा सकता है।
4. खुबसूरत रंगों को देखने के लिए हमारे पास आँखे है। मधुर संगीत को सुनने के लिए हमारे पास कान है। उसी तरह से चीज़ों को समझने के लिए दिमाग है।
5. संगीत दो आत्माओं के बीच अंतर दूर करता है।
6. संगीत और कला से विहीन मनुष्य साक्षात् पशु के समान हैं।
7. किताबों और संगीत से बेहतर कोई दोस्त नहीं हो सकता !
8. संगीत की कला दुनिया में सबसे बड़ा खजाना है।
9. यदि आपको पैदल चलना हैं तो संगीत सुनते चले।
10. सारी दुनिया की सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध भाषा संगीत है।
11. संगीत ईश्वर का उपहार और पैगंबरों की कला है।
12. संगीत के बिना, जीवन एक रेगिस्तान से यात्रा के समान है।
13. जब तक आप संगीतमय रहते हो, तब तक संगीत रहता है।\
14. संगीत वो भाषा हैं जो पूरी दुनिया समझती हैं।
15. संगीत आपके जीवन का आवाज है।
16. आप अकेले सभी स्वरों का मिलान नहीं कर सकते, इसके लिए आर्केस्ट्रा चाहिए होती है।
17. संगीत की महान कला इन्सान का सबसे बड़ा गहना है।
18. संगीत के बिना, सभी का जीवन खाली है।
19. जो संगीत से प्रेम करता हैं, वो स्वप्नों का आनंद ले सकता हैं।
20. संगीत की कोई सीमा नहीं हैं।
23 जैसे शब्दों के बिना संगीत अधूरा है कुछ वैसे ही तेरी हंसी करती मेरे धड़कन को पूरा है
24 आज सुरों ने साज़ यूं बाँधा सरगम ने फिर गीत सुनाया गा लूं तुझे या बन जाऊं वो धुन जिसमें ये संगीत समाया shweta singh
25 जाने प्रीत की कैसी ये रीत धड़कन भी लगे जैसे संगीत
27 प्रेम और संगीत , जितना अर्थ निकालो उतने ही निरर्थक हो जाते है

28 आजकल संगीत बन गया हूँ मई उनके गीतों का जब भी दर्द में होती गुनगुनाती है मुझे


29 मैं गुनगुनाना चाहती हूँ कुछ पुराने तराने उनके संगीत में कशिश ही कुछ और थी
30 संगीत सबसे अच्छा दोस्त है जो हर छोटी खुशी में साथ तो निभाता ही है साथ ही वो गम के राज़ को भी राज़ ही रखता है
31 नाद ,श्रुति , स्वर और सप्तक .. जब तक इस शरीर में प्राण है संगीत साथ रहेगा तबतक ..!
32 संगीत मन को सुकून देता है जीवन जीने का जूनून देता है दुनियाँ के कोलाहल से दूर मन को शांत अनुभूति देता है
33 प्रकृति के कण कण में संगीत बस सुनने का हुनर चाहिए हर दिल उसे गुनगुना सकता बीएस में मधुरता का वास
34  संगीत एक कला है जिसे सीखना आसान नहीं , नामुमकिन भी नहीं इसमें ऐसा जादू है जिसे सुनकर दुखी मन को मिलता है सुकून जिसे यह कला अवगत है वः पत्थरों में भी जान डाल सकता है
35 झरनों से मधुर संगीत न सुनाई दे जो राहों में उनके पत्थर ना होते

 

36 फुर्सत के दिन जाड़े की नर्म धूप और कुछ संगीत काफी है बीते जमाने में लौट जाने के लिए

37 दुनिया का सबसे मधुर संगीत मेरी माँ की पायल है जिसकी हर छनक मेरे दिल को छू जाती है

38कविता लिखूं कहानी लिखू , ख्वाहिश लिखूं या फरमाइश , कागज पर सारे जज्बात उतारकर आ तेरे नाम से संगीत लिखूं
39 माँ के बिना दुनिया की हर चीज कोरी है,
दुनिया का सबसे सुंदर संगीत माँ की लोरी है!

40 तुम स्सज़ हो तुम ही संगीत तुम शब्द हो तुम ही गीत तुम वो तार हो जो बज उठते है तो नगमा बनना तय है

41 संगीत सी है तुम्हारी मुहब्बत जब भी सुनती हूँ एक नई धुन सुनाई देती है
दू

42 संगीत से रिश्ता मेरा पुराना है के हर दर्द को बीएस इसी ने बाँटा है
चलो जिन्दगी भर का देता हूँ तुमको अनोखा काम मेरे गीत में ढूंढ सको तो ढूढना तुम अपना नाम

43 कुछ गीत कुछ ख़्वाब या तेरी बन्दगी है यही सब संगीत की जिन्दगी है

44 गीत भी नहीं बनता मीट भी नहीं बनता तुझसे दूर होकर तो संगीत भी नहीं बनता
45  चाहे दुनिया में कितनी अलग अलग भाषाएँ हो जाएँ, लेकिन संगीत से अच्छी कोई भाषा नहीं हो सकती है, जिसे सब समझते हैं।
46 ए कुदरत क्या तेरे जेहन में आया होगा जब तूने संगीत बनाया होगा कोयल को सारे सरगम कैसे समझाया तूने नन्ही नन्ही चिड़ियों को कैसे चहकाया होगा बुलबुल को सुरीली राग दी तूने मयूर को नृत्य कैसे सिखाया होगा .
47 संगीत में वह ताकत है जो रूठे को मना ले रोते को हंसा ले नफरत को प्यार में बदल दे 48 संगीत वह रस है जो सबकी प्यास बुझा दे
जहां शब्द फेल हो जाते है वहां संगीत काम करता है